रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए डेटा प्रोसेसिंग कंपनी TDPL (TSR Data Processing Private Limited) के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

दो होटलों में छापेमारी
सीआईडी (कांड संख्या 16/2026, दिनांक 22.07.2026) की जांच के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, संजय कुमार शामिल हैं।
पुलिस रिमांड पर लिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस के सहयोग से शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित होटलों में भी छापेमारी की गई है। इसके अलावा, इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए 05 अन्य अभियुक्तों को कल से 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जांच के लिए SIT गठित
मामले की तह तक जाने और गहराई से जांच के लिए SIT (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान जारी है और जांच में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आम जनता से अपील
CID ने इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी, दस्तावेज या साक्ष्य साझा करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी। मोबाइल नंबर: 9934309058 और ई-मेल आईडी : complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

