Ranchi: घर में सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने इस बात की जताई आशंका

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में तेजी से बढ़ते अपराध के ग्राफ ने लोगों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला कोकर के सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली का है, जहां मंगलवार देर रात जमीन कारोबारी एवं झाड़-फूंक का काम करने वाले रमेश ठाकुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

बुधवार सुबह उनका शव कमरे में खून से लथपथ मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। रमेश ठाकुर मूल रूप से कोकर स्थित तपोवन कालोनी के रहने वाले थे। वह खोरहा टोली स्थित अपने दूसरे मकान में अकेले रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह सोने के लिए खोरहा टोली स्थित मकान पहुंचे थे। देर रात अज्ञात अपराधी घर में घुसे और सिर पर धारदार हथियार से कई वार कर उनकी हत्या कर दी।

बुधवार सुबह किरायेदारों ने कमरे में खून से लथपथ शव देखा, तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना धारदार हथियार बरामद किया है, जिसे हत्या में प्रयुक्त किए जाने की आशंका है। घटना की जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि देर रात आने-जाने वाले संदिग्धों की पहचान की जा सके।

सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा ने बताया कि हत्या के पीछे कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। रमेश ठाकुर जमीन के कारोबार से जुड़े थे, इसलिए जमीन विवाद की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इसके अलावा उनके झाड़-फूंक के काम और वारदात की रात किसी परिचित के साथ बैठकर शराब पीने के बाद हुए विवाद की आशंका को भी पुलिस जांच में शामिल किया गया है।

पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फारेंसिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230