JPSC की मुख्य परीक्षा और अन्य प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची! झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने आगामी 25 जुलाई से आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है! इसके साथ ही आयोग ने अपने परीक्षा कैलेंडर के तहत प्रस्तावित अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम को भी फिलहाल टाल दिया है।

इस संबंध में आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा 22 जुलाई] 2026 को आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन 25 जुलाई से 27 जुलाई, 2026 तक होनी थी। उसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

केवल संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा ही नहीं, बल्कि आयोग की वेबसाइट पर Examination Calendar-2026 के तहत 9 जुलाई, 2026 को प्रकाशित प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम की अन्य शेष परीक्षाओं के निर्धारित कार्यक्रम को भी अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूचना JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। छात्र नई तिथियों और आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230