आधी रात को प्रेमी के साथ पकड़ी गई दो बच्‍चों की मां, सुबह हो गया कांड

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

 उत्‍तर प्रदेश। आधी रात दो बच्‍चों की मां से मिलने उसका प्रेमी आया। वह पकड़ा गया। सुबह उसके साथ कांड हो गया। विवाहिता के प्रति ने थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है। यह वाक्‍या उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज के थरवाई क्षेत्र का है।

थरवई क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक की शादी साल, 2022 में बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। युवक प्रयागराज की एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह अक्सर काम के सिलसिले में कई-कई दिनों तक घर नहीं लौट पाता था।

पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर महिला के मायके के पक्ष का ही एक युवक आधी रात को उससे मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। युवक से महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

रात में घर के अन्य सदस्यों को आहट हुई और वे जाग गए। पकड़े जाने के डर से महिला ने अपने प्रेमी को बेडरूम में मौजूद बेड (दीवान) के बॉक्स के अंदर छिपा दिया। हालांकि, तलाशी लेने पर परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

सुबह होते ही गांव में पंचायत बुलाई गई। जब महिला के पति को घटना की सूचना मिली, तब वह भी गांव पहुंचा। पंचायत में जब दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई। पति ने बेहद शांत और अनोखे अंदाज में अपनी पत्नी से पूछा कि क्या तुम इसे लाइक (पसंद) करती हो?

पत्नी ने भरी पंचायत के सामने बेझिझक “हां” में जवाब दिया। इसके बाद पति ने अपने हाथों से प्रेमी को सिंदूर थमाया। अपनी पत्नी की मांग में प्रेमी के हाथों से सिंदूर भरवा दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ खुशी-खुशी विदा कर दिया।

पत्नी को विदा करते समय पति ने कहा , “मुझे किसी नीले ड्रम में बंद होकर नहीं जाना है। न ही खुद को सांप से कटवाना है।”

पत्नी को प्रेमी के साथ विदा करने के बाद भी पति ने सतर्कता बरतते हुए थरवई थाने में लिखित शिकायत (तहरीर) दी। अपनी तहरीर में उसने आशंका जताई कि भविष्य में पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर उसे या उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं या किसी झूठे मामले में फंसा सकते हैं।

पुलिस का रुख: पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *