- अब झारखंड में होगा ‘नेशनल ट्राइबल फैशन शो‘ सीजन 1
रांची। भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में ‘द प्राइड ऑफ ट्राइब’ ने एक और उपलब्धि हासिल की है। असम के गुवाहाटी में आयोजित नार्थ ईस्ट इंटरनेशनल फैशन वीक 2026 में डेब्यू के साथ ‘द प्राइड ऑफ ट्राइब’ ने झारखंड सहित देशभर की आदिवासी विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस फैशन शो में जनजातीय सोहराई कला और स्वदेशी हथकरघा वस्त्रों का आकर्षक प्रदर्शन रहा। पारंपरिक आदिवासी कलाओं को आधुनिक डिज़ाइन के साथ प्रस्तुत कर ‘द प्राइड ऑफ ट्राइब’ ने यह संदेश दिया कि आदिवासी संस्कृति केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि भविष्य की प्रेरणा भी है। दर्शकों ने इस अनूठी प्रस्तुति की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर झारखंड की जूनियर मॉडल अंजलि लकड़ा एवं लक्ष्मी तिग्गा ने फ्रेशर ग्रुप में पहली बार राष्ट्रीय मंच पर रैंप वॉक कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में नार्थ ईस्ट इंटरनेशनल फैशन वीक के संस्थापक प्रशांत घोष भी उपस्थित रहे।
‘द प्राइड ऑफ ट्राइब’ की टीम लीड कांति गाड़ी ने कहा कि यह केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि हमारी पहचान, स्वाभिमान और आजीविका का अभियान है। हमारा उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना है कि आदिवासी समाज के हर धागे में एक कहानी और हर कलाकृति में हमारी संस्कृति की आत्मा बसती है।”
‘द प्राइड ऑफ ट्राइब’ अब झारखंड में ‘नेशनल ट्राइबल फैशन शो’ आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इस मंच का उद्देश्य आदिवासी कारीगरों, बुनकरों, डिजाइनरों, मॉडलों, मेकअप आर्टिस्टों, फोटोग्राफरों, टेक्सटाइल विशेषज्ञों एवं कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर सोशल ऐक्टिविस्ट एवं आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने कहा कि यह पूरे आदिवासी समाज के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि हमारी संस्कृति, परंपरा, कला और हथकरघा विरासत को इतने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। यह केवल फैशन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि हमारी पहचान, इतिहास और सांस्कृतिक अस्मिता का उत्सव है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

