हत्या की साजिश रच रहे दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार, एक फरार

झारखंड अपराध
Spread the love

  • देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, मोबाइल और अल्टो कार जब्त

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। हत्या की साजिश रच रहे दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ लोहरदगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक अल्टो कार जब्त की है।

पुलिस के अनुसार 20 जुलाई, 2026 को दिन में करीब 11.45 बजे गुप्त सूचना मिली कि नीले रंग की अल्टो कार (संख्या जेएच-07बी-7575) में सवार तीन व्यक्ति अवैध हथियार के साथ सोबरनटोली से जुरिया की ओर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए लोहरदगा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

करीब 12 बजे सोबरनटोली में पुलिस ने संदिग्ध कार को आते देखा। पुलिस वाहन को देखते ही पीछे की सीट पर बैठा एक व्यक्ति कार से कूदकर गलियों के रास्ते फरार हो गया। चालक ने कार लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर रोक लिया।

तलाशी के दौरान कार में सवार अजय साहू (30 वर्ष, निवासी बीआईडी प्रेमनगर, लोहरदगा) के कमर से एक 7.65 एमएम की देशी पिस्टल और एक पैकेट से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान हुसैन अंसारी (36 वर्ष, निवासी लोंगा, थाना भरनो, जिला गुमला) के रूप में हुई।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपने फरार साथी संजय लोहरा के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की योजना बनाकर निकले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस संबंध में लोहरदगा थाना में 20 जुलाई, 2026 को मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय साहू और फरार आरोपी संजय लोहरा का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। अजय साहू के विरुद्ध अपहरण, लूट, दुष्कर्म सहित विभिन्न मामलों में और संजय लोहरा के विरुद्ध लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई मामले पूर्व से दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230