विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय, अंबेडकर नगर पतागड़ा कला में सोमवार को कक्षा पहली से पांचवीं तक के 125 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग एवं कॉपी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य शांति देवी मौजूद थीं।
इस अवसर पर शांति देवी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार की इस प्रकार की योजनाएं विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उनका मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों को समय पर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध होने से उनकी पढ़ाई में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा अभिभावकों से भी बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की अपील की।
मौके पर सहायक शिक्षक फेकू ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कविता देवी, संयोजिका ललिता देवी सहित अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

