पत्‍नी को पति के स्‍कूल के ड्राइवर से हुआ प्‍यार, रची हत्‍या की खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

लखनऊ। पत्‍नी को पति के स्‍कूल के ड्राइवर से प्‍यार हो गया। इसके बाद पत्‍नी ने प्रेमी से मिलकर पति की खौफनाक हत्‍या की साजिश रची। पुलिस जांच में इसका खुलासा हो गया। यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ (हस्तिनापुर) का है।

हस्तिनापुर के भंदौरा गांव के रहने वाले अतुल कुमार अपनी पत्नी दामिनी और दो बच्चों के साथ एक किराए के मकान में रहते थे। अतुल और दामिनी मिलकर अपना एक प्ले स्कूल चलाते थे। अतुल उसके मालिक थे और दामिनी वहां शिक्षिका (टीचर) के रूप में काम करती थी।

अतुल और दामिनी ने 7 साल पहले परिवार के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात एक स्कूल में काम करने के दौरान हुई थी। इसके बाद उन्होंने शादी की। अपना नया स्कूल शुरू किया। इस शादी पर परिवार वाले सहमत नहीं थे।

अतुल की मौत उसके घर में हो गई थी। उसके पैर पर सांप के काटने का निशान मिला था। उनके बिस्तर के पास एक सांप भी देखा गया था। शुरुआती तौर पर अतुल की मौत को एक सामान्य हादसा माना जा रहा था। हालांकि, जब पुलिस ने गहराई से तफ्तीश की, तो यह प्राकृतिक मौत नहीं बल्कि एक सोची-समझी क्रूर हत्या निकली।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरी हत्या के पीछे अवैध संबंध और लव ट्रायंगल था। दरअसल अतुल का स्कूल घर से करीब एक किलोमीटर दूर था। दामिनी रोज स्कूल की वैन से आती-जाती थी, जिसे तुषार पायला नाम का ड्राइवर चलाता था। इसी दौरान दामिनी और ड्राइवर तुषार के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों में अफेयर हो गया।

जब अतुल उनके रिश्ते में रोड़ा बनने लगा, तब दामिनी और तुषार ने मिलकर अतुल को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। आमतौर पर हत्या के लिए जहर या किसी हथियार का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने एक बेहद शातिराना तरीका चुना।

तुषार और दामिनी ने इस मर्डर को अंजाम देने के लिए बाकायदा एक सपेरे या किसी माध्यम से एक जहरीला सांप खरीदा। पुलिस अब सांप बेचने वाले की भी तलाश कर रही है।

योजना के मुताबिक, जब अतुल रात में सो रहा था, तब आरोपियों ने उस जहरीले सांप को अतुल के बिस्तर पर छोड़ दिया। सांप ने अतुल के पैर पर काट लिया, जिससे शरीर में जहर फैलने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस और परिवार को लगे कि यह सिर्फ एक प्राकृतिक दुर्घटना है। इसलिए सांप को कमरे में ही छोड़ दिया गया था, ताकि सुबह वह सबको दिखे।

पुलिस ने इस मामले का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपियों को शिकंजे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। इस मामले में शामिल ड्राइवर तुषार, पत्नी दामिनी और सांप मुहैया कराने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230