रांची की देबान्शी चक्रवर्ती ऑस्ट्रेलिया में AI की करेगी पढ़ाई

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची की छात्रा देबान्शी चक्रवर्ती उच्च शिक्षा के लिए अगस्त, 2026 में ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगी। उन्हें प्रतिष्ठित न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय, सिडनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में विज्ञान स्नातकोत्तर (एम.एस.) कार्यक्रम में प्रवेश मिला है।

न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल है। विश्व स्तर पर भी इसकी प्रतिष्ठित पहचान है। क्यूएस विश्वविश्वविद्यालय रैंकिंग, 2026 में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय को ऑस्ट्रेलिया में प्रथम और विश्व स्तर पर 19वां स्थान प्राप्त हुआ है। एआई जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का चयन देबान्शी की शैक्षणिक प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।

देबान्शी चक्रवर्ती ने अपनी स्कूली शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट, रांची और डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। अपने विद्यालय और महाविद्यालय जीवन के दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं अतिरिक्त गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कई पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त किए। उनकी बहुमुखी प्रतिभा, रचनात्मकता और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान रही है।

देबान्शी के पिता डॉ एके चक्रवर्ती बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची में प्रोफेसर हैं। उनकी माता डॉ तनुश्री चक्रवर्ती रांची में चिकित्सक हैं। शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े परिवार में पली-बढ़ी देबान्शी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *