इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची की अध्‍यक्ष बनी डॉ अंजना वर्मा

झारखंड
Spread the love

रांची। इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची (डिस्ट्रिक्ट 325) का इंस्टॉलेशन सेरेमनी शनिवार को मेन रोड स्थित एवीएन ग्रैंड होटल में हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि पीडीसी पूनम प्रकाश थीं। विशेष अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण, सीजीआर माला श्रीवास्तव एवं इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा की सदस्य की उपस्थिति रहीं।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. अंजना वर्मा, उपाध्यक्ष पूनम यादव, सचिव तनुजा अधिकारी, कोषाध्यक्ष अमिता अग्रवाल, आईएसओ वर्तिका और एडिटर डॉ. शैल सिंह ने अपने-अपने दायित्व ग्रहण किए।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अंजना वर्मा ने कहा कि क्लब आने वाले वर्ष में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का संचालन करेगा।

मुख्य अतिथि पूनम प्रकाश ने इनर व्हील की मूल भावना ‘फ्रेंडशिप एंड सर्विस’ (मित्रता व सेवा) को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230