पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर–IX खेलकूद प्रतियोगिता–2026 का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में छह डीएवी विद्यालयों के 533 खिलाड़ियों ने क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल एवं बॉक्सिंग जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन तथा टीम भावना का परिचय दिया।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती किरण यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम खेल है। खेल ना केवल शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, धैर्य, सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास करते हैं।
मुख्य अतिथि जेईपीसी के स्टेट प्रोग्राम आफिसर धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, धैर्य, संघर्ष शीलता और सकारात्मक सोच का विकास करती है। ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती है।
स्पर्धाओं के विजेता एवं उपविजेता
खो-खो
अंडर-14 (बालक) : प्रथम-डीएवी गांधीनगर, द्वितीय-डीएवी आनंद स्वामी
अंडर-14 (बालिका) : प्रथम-डीएवी आनंद स्वामी, द्वितीय-एनएस डीएवी
अंडर-17 (बालक) : प्रथम-डीएवी गांधी नगर, द्वितीय-डीएवी खलारी
अंडर-17 (बालिका) : प्रथम-एनएस डीएवी, द्वितीय-डीएवी आनंद स्वामी
अंडर-19 (बालक) : प्रथम-एनएस डीएवी, द्वितीय-डीएवी आनंद स्वामी
अंडर – 19 (बालिका) : प्रथम-डीएवी आनंद स्वामी, द्वितीय-एनएस डीएवी
वॉलीबॉल
अंडर-14 (बालक) : प्रथम-डीएवी खलारी, द्वितीय-एनएस डीएवी
अंडर-14 (बालिका) : प्रथम-डीएवी खलारी, द्वितीय-डीएवी भरेचनगर
अंडर-17 (बालक) : प्रथम-एनएस डीएवी, द्वितीय-डीएवी खलारी
अंडर-17 (बालिका) : प्रथम-डीएवी खलारी, द्वितीय-डीएवी पतरातू
अंडर-19 (बालक) : प्रथम-डीएवी भरेचनगर, द्वितीय-डीएवी गांधीनगर
अंडर-19 (बालिका) : प्रथम-एनएस डीएवी
क्रिकेट
अंडर-14 (बालक) : प्रथम-डीएवी आनंद स्वामी, द्वितीय-डीएवी गांधी नगर
अंडर-14 (बालिका) : प्रथम-डीएवी आनंद स्वामी
अंडर-17 (बालक) : प्रथम-डीएवी गांधीनगर, द्वितीय-डीएवी पतरातू
अंडर-19 (बालक) : प्रथम-एनएस डीएवी
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

