अजाप्टा ने जिला शिक्षा अधीक्षक से भेंट की, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

झारखंड
Spread the love

पलामू। अजाप्टा के सदस्‍यों ने नवपदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का से कार्यालय में शुक्रवार को भेंट की। गुणावत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर उनसे लंबी बातचीत की। एक स्वर में कहा कि शिक्षक उपलब्ध सीमित संसाधनों में बेहतर शिक्षा दे रहे हैं। शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ बनाने में एड़ी चोटी एक किये हुए हैं। इसके बाद भी शिक्षकों की कार्यशैली की प्रशंसा नहीं की जाती है।

भीषण गर्मी में स्कूलों में शिक्षण काम करते हुए शिक्षकों ने जनगणना का काम किया। हर तरह का काम करने के बावजूद ऐसा महसूस हो रहा है कि कोई सुधि लेनेवाला नहीं है। प्रत्येक माह ससमय वेतन नहीं मिल पा रहा है। इससे पारिवारिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। बैंकों से लिये ऋण की राशि के लिए ज्यादा ब्याज देना पड़ रहा है।

संघ ने कहा कि आज शिक्षक रिटायर कर रहें हैं। उन्हें पावना लेने के लिए काफी भागदौड़ी करनी पड़ रही है। स्थिति इतनी भयावह है कि पेंशन के भुगतान में निर्धारित समय सीमा पार कर जा रही है। इसके आलोक में पेंशन अदालत लगाने की मांग की गयी।

डीएसई ने कहा कि गुणावत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों द्वारा की जा रही मेहनत को नजरअंदाज नहीं कि‍या जा सकता है। आपसबों ने जो भी सुझाव दिया है, शिक्षा की मजबूती के लिए उसका अनुपालन किया जायेगा। शिक्षकों के स्वाभिमान पर कोई आंच नहीं आये, इसका ध्यान दिया जायेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, वरीय जिला संगठन सचिव राजीव रंजन पांडेय, वरीय जिला संयुक्त सचिव विनय कुमार मांझी, जिला संयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी, पाटन प्रखंड अध्यक्ष प्रियेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *