प्रेमी के साथ म‍िलकर पत्‍नी ने पति की बेरहमी से कर दी हत्या, ऐसे रची साजिश

अन्य राज्य देश
Spread the love

चित्तूर (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण की मदद से महज कुछ ही घंटों के भीतर इस सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश कर दिया है।

पीड़ित 23 वर्षीय रमेश तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के सुलागिरी का रहने वाला था। वह होसुर की एक निजी कंपनी में काम करता था। आरोपी पत्नी 19 वर्षीय हसिनी शांतिपुरम मंडल के बोयनापल्ली गांव की निवासी है।

रमेश और हसिनी की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनकी एक छोटी बेटी भी है। पुलिस जांच के अनुसार, हसिनी का शादी के बाद भी अपने बचपन के दोस्त 20 वर्षीय युगांधर के साथ प्रेम प्रसंग जारी था। दोनों ने रमेश को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, हत्या की इस वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया। हसिनी ने अमावस्या के मौके पर रमेश को गुडुपल्ले मंडल में मल्लप्पा कोंडा पहाड़ी पर स्थित ‘श्री मल्लेश्वर स्वामी मंदिर’ चलने के लिए राजी किया।

जब रमेश अपनी पत्नी और बेटी को बाइक पर लेकर मंदिर जा रहा था, तब हसिनी लगातार फोन के जरिए अपने प्रेमी युगांधर को अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर रही थी, ताकि हमलावर उन पर नजर रख सकें।

पहाड़ी रास्ते के तीसरे हेयरपिन बेंड (तीखे मोड़) के पास हसिनी ने जानबूझकर अपना हैंडबैग नीचे गिरा दिया। जैसे ही, बैग उठाने के लिए रमेश ने मोटरसाइकिल रोकी, घात लगाकर बैठे युगांधर और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने रमेश को करीब 100 मीटर तक जंगल में दौड़ाया। धारदार हथियारों से गोदकर उसकी हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि जब यह हत्या हो रही थी, तब मासूम बेटी वहीं पास में मौजूद थी।

इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ, जब हसिनी की मां ने पुलिस से संपर्क किया, क्योंकि उनकी बेटी और नातिन समय पर घर नहीं लौटे थे। पुलिस ने जब मंदिर के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब सच सामने आ गया।

फुटेज में दिख रहा था कि रमेश अपनी पत्नी के साथ बाइक पर मंदिर गया था। वापसी में हसिनी पति की मोटरसाइकिल पर दो अन्य पुरुषों के साथ जाती हुई दिखाई दी।

पुलिस ने तुरंत मोबाइल फोन रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और अन्य तकनीकी सबूतों का विश्लेषण किया। इसके बाद पुलिस ने रमेश का शव बरामद किया और आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी (हसिनी), उसके प्रेमी (युगांधर) और हत्या में शामिल दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *