Jharkhand Weather : रांची। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होगी। मेघ गर्जन और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले एक हफ्ते तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 16 जुलाई, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद के तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
तापमान की स्थिति
पिछले 24 घंटे में पाकुड़ सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.3°C दर्ज किया गया। लातेहार में न्यूनतम तापमान सबसे कम यानी 22.0°C दर्ज किया गया।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार अगले एक हफ्ते तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
वज्रपात की चेतावनी
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) की प्रबल आशंका है। वज्रपात के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।
यहां भारी बारिश
17 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी है। 18 जुलाई को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, लातेहार, चतरा में कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है।
इसे लेकर सलाह
खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

