- कई मामलों में बनी सहमति
विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के विभिन्न अंचलों में बुधवार को अंचल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खरौंधी, केतार, मेराल, भवनाथपुर, चिनिया, मझिआंव एवं बरडीहा अंचल परिसर में किया गया।
इस दौरान संबंधित अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की भूमि विवाद संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुना। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 39 भूमि विवाद मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही निष्पादन किया गया। वहीं, कुछ मामलों के समाधान के लिए अगली अंचल दिवस/थाना दिवस की तिथि निर्धारित की गई। जटिल एवं कानूनी प्रकृति के मामलों में संबंधित पक्षों को सक्षम न्यायालय की शरण लेने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन ने कहा कि अंचल दिवस का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित, निष्पक्ष एवं आपसी सहमति से समाधान कर अनावश्यक विवादों और मुकदमों को कम करना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

