वित्तीय भ्रम फैलाकर रिनपास को बदनाम करने की साजिश : डॉ जयति शिमलई

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। रिनपास की प्रभारी निदेशक डॉ जयति शिमलई ने कहा कि संस्थान के वित्तीय हित एवं राजकोषीय अनुशासन के अनुरूप चल रहा है। जनमानस में वित्तीय भ्रम फैलाकर संस्‍थान को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

डॉ सिमलई ने बताया कि रिनपास प्रशासन सदैव वित्तीय हितों की सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करता रहा है। संस्थान के उपलब्ध कोष का ऐसा प्रबंधन किया गया है, जिससे रिनपास को किसी प्रकार की वित्तीय हानि ना हो। इसी उद्देश्य से वर्षों से बचत खातों में निष्क्रिय रूप से रखी गई राशि का समुचित परीक्षण एवं उपलब्ध नियमों के अनुरूप एफ.डी. में निवेश किया गया।

संस्थान को अधिक ब्याज प्राप्त हो सके। सार्वजनिक धन का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। यह निर्णय पूर्णतः संस्थान के वित्तीय हित एवं राजकोषीय अनुशासन के अनुरूप लिया गया।

निदेशक ने कहा कि रिनपास में होने वाली सभी क्रय प्रक्रियाएं, निविदाएं एवं वित्तीय व्यय सक्षम प्राधिकारी द्वारा गठित एवं अनुमोदित समितियों की संस्तुति और प्रचलित सरकारी नियमों, वित्तीय प्रावधानों एवं क्रय प्रक्रिया के अनुसार ही संपादित किए जाते हैं। किसी भी प्रकार की खरीद अथवा वित्तीय निर्णय व्यक्तिगत स्तर पर नहीं, बल्कि निर्धारित संस्थागत प्रक्रिया का पालन करते हुए लिया जाता हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230