रथ यात्रा के आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। भंडरा में आयोजित होने वाले रथ यात्रा-2026 के आयोजन को लेकर भंडरा थाना परिसर में आयोजन समि‍ति, शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान आयोजन समिति ने रथ यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों एवं आयोजित होने वाले मेले की विस्तृत जानकारी दी।

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि चलती रथ (16 जुलाई) एवं घुरती रथ (25 जुलाई) यात्रा के अवसर पर मेला का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति पर्याप्त संख्या में वोलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करे।

उन्होंने मेला परिसर एवं प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक सेवाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर देते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने का निर्देश दिया।

बैठक में भंडरा अंचल अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि 16 एवं 25 जुलाई को मसमानो मोड़ से नवडीहा मोड़ तक मुख्य पथ पर बैरिकेडिंग की जाएगी। उक्त मार्ग पर नो-एंट्री व्यवस्था लागू रहेगी। उपायुक्त ने इस व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने नो-एंट्री चेक पोस्टों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ आयोजन समिति की ओर से पर्याप्त संख्या में वोलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर भी वोलेंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त मेला में व्यवस्था संधारित करने वाले सभी वोलेंटियर्स को पहचान पत्र उपलब्ध कराने और उनकी सूची संबंधित थाना में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, आयोजन समिति के गणमान्य सदस्य, शांति समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *