रांची। सीसीएल मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का समापन 14 जुलाई को हुआ। कल्याण विभाग की देखरेख में यह आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों में काफी जोश देखा गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण विभाग के महाप्रबंधक संजय कुमार ठाकुर मौजूद थे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के खेल कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘ये खेल प्रतियोगिताएं न केवल हमारी कार्य-क्षमता को बढ़ाती हैं, बल्कि हमें एक टीम के रूप में मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं।’
शतरंज स्पर्धा में राजकुमार सिंह, एके चौधरी, अंकित सिंह चौहान, रोहित और रामजी ऊरांव शीर्ष पांच स्थान पर रहे। कैरम में एकल मुकाबले के विजेता शशि भूषण मंडल एवं उपविजेता संदीप कुमार रहे।
युगल स्पर्धा के विजेता जुनेद अख्तर-मनोहर करमाली और उप विजेता मानस तालापत्रा-प्रभात दयाल की जोड़ियों ने शानदार जीत दर्ज की। इन सभी विजेताओ को मुख्य अतिथि द्वारा उचित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप इन सभी 11 मेधावी खिलाड़ियों ने आगामी ‘अंतर क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026’ में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। अब ये चयनित खिलाड़ी उच्च स्तर पर सीसीएल मुख्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

