रांची के 3.66 लाख लाभुकों के खाते में भेजी गई ₹274 करोड़ की राशि

झारखंड
Spread the love

  • योजना अंतर्गत अप्रैल से जून 2026 तक की सम्मान राशि  का भुगतान

रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 66 हज़ार 664 लाभुकों के बैंक खातों में माह अप्रैल से जून 2026 तक की सम्मान राशि का आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। प्रत्येक लाभुक को ₹7,500 रुपये दिए गए हैं।

योजना के तहत लाभुकों के खातों में कुल ₹274 करोड़ 99 लाख 80 हजार की राशि हस्तांतरित की गई है। बड़गाईं अंचल एवं ईटकी प्रखंड के लाभुकों का भुगतान प्रक्रियाधीन है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा। उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में भुगतान प्रक्रियाधीन है, वहां शेष सभी पात्र लाभुकों को भी शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक समय पर पहुंच सके।

भुगतान की स्थिति

अनगड़ा – 16,655
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 13,134
बेड़ो – 20,519
बुंडू – 8,426

बुंडू नगर पंचायत – 3,512
बुढ़मू – 17,688
चान्हो – 19,299
हेहल शहरी क्षेत्र – 15,182

कांके – 31,094
कांके शहरी क्षेत्र – 1,237
खलारी – 9,444
लापुंग – 11,327

मांडर – 22,885
नगड़ी – 17,755
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,192
नामकुम – 17,566

नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,446
ओरमांझी –      17,824
राहे – 9,488
रातू – 18,500

सिल्ली – 21,031
सोनाहातू – 13,043
तमाड़ – 18,411
टाउन अर्बन – 25,006

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *