- भारत की माइनिंग क्षमता और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हाथ मिलाया
रांची। सीएमपीडीआई और एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने 30 जून को रांची स्थित सीएमपीडीआई (मुख्यालय) में एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत सीएमपीडीआई, एनएमएल के कोयला और खनिज माइनिंग कार्यों के लिए विशेषज्ञ सलाह एवं तकनीकी सेवाएं प्रदान करेगा।

हस्ताक्षर समारोह सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह, एनएमएल के सीईओ सुब्रत कुमार दास एवं सीएमपीडीआई के कार्यकारी निदेशकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस सहयोग के तहत सीएमपीडीआई माइनिंग और खनिज सेवाओं के कई पहलुओं में व्यापक सहायता प्रदान करेगा। इसमें भूमिगत और खुली खदान संचालनों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के साथ-साथ एडवांस्ड अग्रिम/उन्नत माइनिंग तकनीकों को शामिल करना भी शामिल है।
इसके अलावा सीएमपीडीआई, एनएमएल को ‘एक्रिडिटेड प्रोस्पेक्टिंग एजेंसी’ (एपीए) की मान्यता प्राप्त करने और ‘मिनरल प्रोस्पेक्टिंग परमिशन असेसमेंट’ (एमपीपीए) के काम को पूरा करने में मदद करेगा, ताकि मजबूत एक्सप्लोरेशन स्टैंडडर्स और रेगुलेटरी नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
यह साझेदारी खनन से आगे बढ़कर, कोयला गैसीफिकेशन, जियोलाजिकल और जियोफिजिकल जांच, जीआईएस सर्वे, इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और पर्यावरण की निगरानी जैसे खास क्षेत्रों में सहयोग को भी शामिल करती है।
इस साझेदारी पर सीएमपीडीआई के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने कहा कि एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के साथ यह एमओयू, सीएमपीडीआई की तकनीकी क्षमताओं को एनएमएल के रणनीतिक लक्ष्यों के साथ जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सहारा देने के लिए प्रोजेक्ट डिलीवरी, संस्थागत क्षमता और टिकाऊ माइनिंग तरीकों को मजबूत किया जा सकेगा।
एनएमएल के सीईओ सुब्रत कुमार दास ने कहा कि हम जिम्मेदार माइनिंग विकास को तेजी देने और आपरेशनल क्षमता को बेहतर बनाने के लिए गवेषण, माइन प्लानिंग और पर्यावरण इंजीनियरिंग में सीएमपीडीआई की साबित हो चुकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

