पिठोरिया में भाईचारे की मिसाल बना मोहर्रम जुलूस, पारंपरिक खेलों ने मोहा मन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

पिठोरिया। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, पिठोरिया के तत्वावधान में मोहर्रम का जुलूस शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के वातावरण में निकाला गया। जुलूस में पिठोरिया, पिरुटोला, नयाटोली, भागलपुर, अंसार मुहल्ला, कोनकी, बाड़ू, बालू, मदनपुर समेत क्षेत्र के दर्जनों अखाड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में पारंपरिक गाजा-बाजा, ढोल-ताशों की गूंज और अखाड़ों के खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

पिठोरिया चौक पर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के पदधारियों ने सभी अखाड़ों, खलीफाओं, मोजावरों एवं अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। खिलाड़ियों ने तलवार, लाठी एवं अन्य पारंपरिक युद्धक कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर अपनी कला और अनुशासन का परिचय दिया।

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा, कांके अंचलाधिकारी अमित भगत, समाजसेवी शकील अंसारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हकीम अंसारी, उप प्रमुख अंजय बैठा, थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे, कांग्रेस नेता ऐनुल हक अंसारी, जमील अख्तर, जुल्फेखार खान, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल केशरी, सरवन गोप, मधु साहू, वैश आलम, उप मुखिया मोहम्मद गुफरान, मतिउर रहमान, इरफान अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोगों को पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी अखाड़ों को भी सम्मान देकर उनकी सहभागिता की सराहना की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहर्रम कमेटी के सदर सुभान अंसारी, संरक्षक सहबान अंसारी, अंजुमन सदर सज्जाद खलीफा, सचिव फिरोज आलम, मेराज आलम, आफताब अंसारी, आसिफ खलीफा, सफदर अली, हाफिज अंसारी, सरवर खान, सईद अहमद, वसीम खलीफा, इकबाल अंसारी, खुर्शीद खलीफा, आरिफ, असगर खलीफा, मुर्शिद खान, कलाम खलीफा, इम्तियाज, तस्लीम, शाहरुख, फैज, परवेज अंसारी, शाहिल सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *