कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पांच संविदाकर्मी कार्यमुक्त

झारखंड
Spread the love

  • प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी का वेतन रोका

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी के पांच संविदाकर्मी को कार्यमुक्‍त कर दिया गया। जांच प्रतिवेदन आने के बाद उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

बताते चलें कि 26 जून, 2026 की शाम लगभग 8 बजे विद्यालय के छात्राओं की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की। सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया।

पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (श्री बंशीधर नगर) एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को संयुक्त रूप से जांच करने और 24 घंटे के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।

जांच के दौरान स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन किया गया। निरीक्षण के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि विद्यालय की वार्डन बिना अवकाश स्वीकृत कराए विद्यालय से अनुपस्थित थीं। विद्यालय में कार्यरत पूर्णकालिक शिक्षिका से भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। दससे प्रारंभिक स्तर पर विद्यालयीय व्यवस्था में गंभीर लापरवाही के संकेत मिले।

अनुमंडल पदाधिकारी (श्री बंशीधर नगर) द्वारा प्रस्तुत संयुक्त जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि विद्यालय के रसोइया द्वारा चापानल (हैंडपंप) में ताला बंद कर देना और विद्यालय की वार्डन, शिक्षिका एवं अन्य कर्मियों की लापरवाही इस घटना के प्रमुख कारण रहे। जांच प्रतिवेदन में विद्यालयीय व्यवस्था एवं दायित्व निर्वहन में गंभीर चूक की पुष्टि की गई।

संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि घटना से संबंधित सभी कर्मियों से कारण पृच्छा करते हुए 24 घंटे के भीतर उनका जवाब प्राप्त कर संपूर्ण संचिका प्रस्तुत की जाए।

निर्देश के अनुपालन में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने की कार्रवाई की गई। निर्धारित अवधि के उपरांत अधोहस्ताक्षरी के समक्ष संचिका प्रस्तुत की गई। इसमें लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनम रानी का उत्तर प्राप्त हुआ, किंतु उसका जवाब असंतोषजनक पाया गया। अन्य संबंधित कर्मियों द्वारा निर्धारित समयावधि में कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

उपायुक्त ने मामले में प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए पांचों संविदाकर्मियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई का निर्देश दिया। इसमें वार्डन-सह-शिक्षिका लक्ष्मी देवी, पूर्णकालिक सामाजिक विज्ञान शिक्षिका अलका तिवारी, पूर्णकालिक विज्ञान शिक्षिका कोमल कुमारी, लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनम रानी और पूर्णकालिक रसोइया कमला देवी शामिल है।

उपरोक्त सभी कर्मियों की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, खरौंधी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, खरौंधी से स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक उनके वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय भी लिया गया है।

उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि विद्यालय में छात्राओं की पढ़ाई एवं दैनिक गतिविधियां किसी भी प्रकार से प्रभावित न हों। इसके लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यालय का संचालन सुचारु रूप से जारी रहे।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *