- इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के जरिए युवाओं एवं भावी मतदाताओं को किया गया जागरूक
रांची। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के अंतर्गत रांची जिले के सभी चुनावी पाठशालाओं एवं विद्यालयों में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से व्यापक मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाते हुए यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची का हिस्सा न बने।
सभी चुनावी पाठशालाओं एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब में नोडल पदाधिकारियों की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भावी मतदाताओं, युवा मतदाताओं एवं क्लब के सदस्यों को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की कार्ययोजना, गणना चरण की गतिविधियों और मतदाता सूची के शुद्धिकरण की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त लीफलेट एवं पोस्टरों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन तथा अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से 1 अक्टूबर, 2026 तक अर्हता प्राप्त करने वाले नए मतदाताओं के समयबद्ध पंजीकरण पर बल दिया गया। विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपील की गई कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
चुनावी पाठशालाओं में आयोजित गतिविधियों के सफल संचालन में संबंधित बीएलओ एवं वालंटियरों ने सक्रिय सहयोग किया। आयोजित कार्यक्रमों का अनुश्रवण संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा किया गया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
रांची जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदान के पात्र बनने वाले युवाओं से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई है। नागरिकों से समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, आवश्यक संशोधन कराने और अन्य पात्र नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया है।
शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी मतदाता सूची ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सशक्त लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का उद्देश्य सफल होगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत बनेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

