अफरोज आलम

कांके। अंजुमन इस्लामिया कमेटी, गढ़ हुसीर, होचर के सदर, नायब सदर, सेके्रट्री व खजांची पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान से हुआ। मतदान के तुरंत बाद मतगणना हुआ। इसके तहत मोहम्मद आसिफ अंसारी सदर, नायब सदर इमाम हुसैन, सेक्रट्री पद के प्रत्याशी सहीजान अंसारी निर्विरोध व खजांची पद पर मुमताज अंसारी निर्वाचित किए गए। चुनाव संयोजक के अनुसार कमेटी तीन वर्ष तक कार्यकाल होगा।
ज्ञात हो कि गढ़ हुसीर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर को मतदान और मतगणना केंद्र बनाया गया। इसमें रविवार को मतदान हुआ। मतगणना में सदर पद पर मोहम्मद आसिफ अंसारी ने 71 मत प्राप्त किए। अपने प्रतिद्वंदी हाजी अलाउद्दीन अंसारी को 16 मतों से पराजित किया।
नायब सदर पद के चुनाव में इमाम हुसैन 84 मतों के साथ निर्वाचित घोषित किये गये। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी हाफीज फैसल इकबाल को 46 मतों से पराजित किया। खजांची पद के प्रत्याशी मुमताज अंसारी को सर्वाधिक 93 मतों के साथ विजेता घोषित किया गया। उन्होंने जाकिर अंसारी को 60 मतों से हराया।
निर्वाचन और मतदान कार्य को सम्पन्न कराने में संयोजक हाफीज नासीर, मोहम्मद आफताब आलम, आदम अंसारी, एकरामुल अंसारी, नईम अंसारी, जुमाउद्दीन अंसारी, शमाउन अंसारी, तबारक अंसारी, हाफीज इर्शाद, मौलाना कुर्बान अंसारी, अबु तालिब अंसारी, आलीम अंसारी, मोबारक अंसारी, मुजफ्फर हुसैन, जल्फान अंसारी, गुड्डू उर्फ चांद शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

