बुजुर्ग और मेधावी बच्चों के सम्मान के साथ महेश नवमी महोत्सव का समापन

झारखंड
Spread the love

  • प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

रांची। महेश नवमी महोत्सव-2026 का समापन समाज के वरिष्ठ सदस्यों और मेधावी बच्चों को सम्मान देकर हुआ। समापन पर 28 जून को माहेश्वरी भवन में सुडोकू चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजक हार्दिक बिहानी एवं सोविक बोड़ा ने बताया कि इसमें प्रथम-वंदना मारू, द्वितीय-सिद्धार्थ साबू और तृतीय-आकांक्षा साबू रहे।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर हॉल मे आयोजित एक मिनट प्रतियोगिता के संयोजक  आशीष भाला, नितेश सारडा,  गौरव काबरा, उज्वल सोमानी ने ने बताया कि ग्रुप-ए में प्रथम-हार्दिक सोमानी, द्वितीय-निकुंज सोमानी और तृतीय-काव्या साबू रहे। इसी तरह ग्रुप-बी में प्रथम-नयन बोरा, द्वितीय-रिया बोरा व तृतीय-अनिकेत सोमानी रहे।

मारवाड़ी भवन में आयोजित समारोह में समाज के वरिष्ठ पुरुष एवं महिला सदस्यों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मनोज कल्याणी ने किया।

श्रीमती बृजबाला देवी सारडा, श्रीमती कंचन देवी सोढाणी, श्रीमती उषा देवी बियानी, श्रीमती शारदा देवी बियानी, श्रीमती सीता देवी जाजू, रामधन जाजू, राजकिशोर सोमानी, राज कुमार चितलांगिया, पुरुषोत्तम साबू, दाऊ लाल मोहता, अशोक बोड़ा, कृष्ण कुमार सोमानी, राजेंद्र होलानी, हरी प्रसाद साबू, कृष्ण कुमार साबू को श्रीफल, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ओजस्वी प्रतिभा पुरस्कार समारोह में बोर्ड-2026 की परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले दसवीं एवं बारहवीं के बच्चों का सम्मान किया गया।   कक्षा 10वीं में शगुन माहेश्वरी, तान्या मंत्री, प्रीत करनानी, अनिकेत भाला, दिव्यांश साबू, शौर्य माहेश्वरी। कक्षा 12वीं में रियान सारडा,  अन्वेषा साबू, मेहुल सारडा, शुभ होलानी, तनिष्क साबू, अदिति सोमानी,  देवांश माहेश्वरी, सुनंद राठी, विहान साबू, अक्षिता सोमानी, तन्मय मंत्री को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिव जी के आदियोगी रूप को दर्शाते हुए ग्लोरी टू राजस्थान थीम में हर्षित चितलांगिया, हिमांशु चितलांगिया, आर्यजा चितलांगिया, सर्वेश काबरा, राधिका भट्टड़, वंदना मारू, भारती चितलांगिया, सीमा मालपानी, रंजू मालपानी ने नाटिका प्रस्तुत कराई।

कठपुतली नृत्य में रेहाना, विभोर सोमानी, आन्या भाला, नाविका, निलांशु। गणगौर थीम में अनीता सोमानी,  शिल्पी दरगड़, इंदु माहेश्वरी। सावन के त्यौहार में कविता सोमानी, सीमा मालपानी,  रंजू मालपानी, श्रेष्ठा भाला। तीज के पल में रमा साबू, निक्की साबू, खुशबू साबू, भाग्यश्री साबू,  स्नेहा साबू, मायरा साबू।

घूमर मे अन्वेषा साबू, गीतांजलि, काव्या सारडा, दिशा माहेश्वरी, कोमल मारू। कालबेलिया और डांडलीला लोक नृत्य में काव्या सारडा,  दिशा माहेश्वरी एवं पलक मालपानी ने साथ दिया।

साप्ताहिक महोत्सव कार्यक्रम में होने वाली सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भावना काबरा, रश्मि मालपानी एवं खुशबू साबू ने सहयोग दिया।

सभा सचिव नरेंद्र लखोटिया के मार्गदर्शन में महोत्सव के मुख्य संयोजक अंकुर डागा एवं सुरेश सारडा और सह सयोंजिका सुमन बाहेती कार्यक्रम को सफल बनाने में विगत 15 दिनों से योजना एवं उसके क्रियान्वयन पर कार्य किया। प्रचार प्रसार एंव मीडिया का कार्य अशोक साबू और रश्मि मालपानी ने संभाला।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *