कल बंद रहेंगे सभी स्‍कूल, आदेश जारी

झारखंड
Spread the love

रांची। कल यानी 27 जून, 2026 को रांची जिले के सभी स्‍कूल बंद रहेंगे। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में इसका आदेश जारी कर दिया गया है। मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले जुलूस को लेकर यह निर्णय लिया गया है।

शनिवार को जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे। इसके कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित होने और स्कूली बच्चों की आवाजाही में संभावित असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्णय लिया है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश के अनुसार रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में 27 जून, 2026 को पूर्ण अवकाश रहेगा। हालांकि, जिन विद्यालयों में पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित की जानी है, अत्यंत आवश्यक हो तभी वे जिला शिक्षा पदाधिकारी को पूर्व सूचना देकर परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से सहयोग बनाए रखने और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व संपन्न कराने की अपील की गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230