ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

झारखंड
Spread the love

  • परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। शहर के पतरा टोली स्थित मधुर मेडिकेयर अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान कुटमु गांव निवासी राखी उरांव के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही, समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराने और अनावश्यक रूप से पैसे वसूलने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, पेट दर्द की शिकायत होने पर राखी उरांव को उनके पति संगम उरांव ने मधुर मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उनका ऑपरेशन किया गया।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा समुचित इलाज नहीं किया गया। उनका कहना है कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बाद में रिम्स रेफर करने का दबाव बनाया।

परिजनों के अनुसार, इलाज के नाम पर उनसे बड़ी राशि ली गई। बावजूद इसके मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि जब स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई, तब अस्पताल प्रबंधन द्वारा महिला मरीज को रिम्स रेफर कर जल्दी से रिम्स ले जाने का दबाव बनाने लगे।

परिजनों ने नहीं ले जाने की इच्छा जताई तो जबरदस्ती गाड़ी में स्वयं मरीज को डाल कर भेज दिए। रास्ते में तबीयत और बिगड़ने पर उसे वापस अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

वहीं, अस्पताल संचालक डॉ. मधुर ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि मरीज की स्थिति पहले से ही गंभीर थी। उपलब्ध संसाधनों के अनुसार उसका बेहतर इलाज किया गया।

महिला का ऑपरेशन रांची के डॉ. सुशील सिंह द्वारा किया गया था। मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही से साफ इनकार किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *