हेलमेट थीम पर बना धनबाद का नया ट्रैफिक पोस्ट

झारखंड
Spread the love

  • सड़क सुरक्षा का संदेश देगा ये अत्याधुनिक पोस्ट
  • एसएसपी बोले-हेलमेट पहनना सुरक्षा की पहली शर्त

अकरम रजा

धनबाद। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेलमेट के आकार में बनाए गए अत्याधुनिक ट्रैफिक पोस्ट का शनिवार को उद्घाटन किया गया। गोल बिल्डिंग के समीप बने इस खास ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

धनबाद पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई पहल की है। हेलमेट की थीम पर तैयार किया गया यह ट्रैफिक पोस्ट लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन का संदेश देगा।

उद्घाटन के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि हेलमेट दुर्घटना के समय सिर की सुरक्षा करता है। कई बार लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनकर चलने की अपील की।

एसएसपी ने बताया कि इस ट्रैफिक पोस्ट को विशेष पॉलिमर सामग्री और मजबूत ग्लास से तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह है कि गर्मी में यह अपेक्षाकृत ठंडा और सर्दी में गर्म रहेगा, जिससे ट्रैफिक कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

एसएसपी ने बताया कि इस ट्रैफिक पोस्ट के निर्माण में रैपिडो कंपनी का सहयोग रहा है। कंपनी ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ट्रैफिक पुलिस को यह सुविधा उपलब्ध कराई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह पहल लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *