लोहरदगा। एस.एस. स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में संत लॉरेंस प्राइवेट स्कूल झीको चट्टी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग का पूर्वाभ्यास मास्टर श्रवण साहू एवं सूर्यवती देवी के द्वारा कराया गया।
इस योग अभ्यास में सूर्यवती ने ग्रीवा चालन, स्कंद चालन, कटी संचालन, घुटना संचालन, वृक्षासन सहित अनेक आसनों का प्रशिक्षण दिया। भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी, उदगीथ, ईश्वर प्रणिधान का भी विस्तार से अभ्यास कराया।
इस मौके पर विशेष रूप से स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उत्साह पूर्वक योग का अभ्यास किया। इसमें मुख्य रूप से प्रिंसिपल उदय कुमार, स्कूल इंचार्ज अवधेश कुमार साहू, कृष्ण कुमार सिंह, अंलिम एक्का, संध्या बागरेला, मनोरमा एक्का, परमेश्वर महतो, योगेंद्र, डिंपी, जूलियानी पूर्ति, अनिमा टोपनो, निरंजन मिंज, सुशांत दुबे, रामकेश्वर राम, कृष्मा एक्का, अलका अग्रवाल सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी योग का अभ्यास किया।
इस मौके पर प्रिंसिपल उदय कुमार ने योग के बारे में बताया कि योग हमारे जीवन के लिए बहुत ही लाभकारी है तथा योग का अभ्यास प्रतिदिन नियमित घर पर करना ही चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थी को विशेष रूप से योग का अभ्यास करना ही चाहिए। इससे बच्चों का शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

