एसआइआर के नाम पर साजिश के तहत वोट काटे जा रहे : झामुमो

झारखंड
Spread the love

  • पार्टी के बूथ स्तरीय सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ता

खूंटी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खूंटी जिला का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को नगर भवन में जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता बिनोद कुमार पांडेय उपस्थित थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसआइआर के नाम पर बेवजह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है। हाल ही इसी तरह का एसआइआर बिहार में हुआ। पश्चिम बंगाल में भी चुनाव के पूर्व एसआइआर के तहत लाखों मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया। इसका परिणाम सबके सामने है। इस मामले में केंद्र सरकार व चुनाव आयोग की नियत साफ नहीं है।

श्री पांडेय ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने से लोग लोकतान्त्रिक और अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो जायेंगे। लोगों को योजना का लाभ मिलना बंद हो जायेगा। सभी बीएलए एसआइआर को गंभीरता से लें। बेवजह किसी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटे, यह सुनिश्चित करें।

सम्मेलन में तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने कहा कि एसआइआर को गंभीरता से लेने की जरूरत है। कार्यकर्त्ता जिस प्रकार चुनाव में सक्रिय रहते हैँ, उसी प्रकार एसआइआर को लेकर भी सक्रिय रहें।

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि एसआइआर के तहत मतदाता सूची से मतदाताओं का नाम हटाकर लोगों की नागरिकता छीनने की का प्रयास हो रहा है। मतदाता सूची से नाम हटने से लोग अपने अधिकारों से वंचित हो जायेंगे।

रामसूर्या मुंडा ने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से ना कटे इसके कार्यकर्ता काम करें।

कार्यक्रम के पूर्व बिनोद पांडेय ने जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, विधायक सुदीप गुड़िया एवं रामसूर्या मुंडा और झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ खूंटी कचहरी मैदान स्थित भगवान बिरसा मुंडा, तमाड़ रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा, सरदार भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सम्मेलन में एसआइआर को लेकर पार्टी की विशेषज्ञ टीम द्वारा ऑडियो विजुअल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। सम्मेलन का संचालन शंकर सिंह मुंडा ने किया। इसके पूर्व स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि मुख्‍य अतिथि के संवाद से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है। यह ऊर्जा संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।

सम्मेलन में जिला सचिव सुशील पाहन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमृत हेमरोम, वीरेन कंडुलना, देवनाथ माघईया, तनवीर आलम, भोला नाथ लाल, विजय सांगा, मकसूद अंसारी, अमरनाथ मुंडा, स्नेहलता कंडुलना, उषा धान, सनिका बोदरा, मनोज मंडल, तौकीर आलम, शेख फिरोज, प्रकाश मुंडा, कमलेश महतो, रूबीन तोपनो, मोजीर अंसारी आदि उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *