नई दिल्ली। सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) में निदेशक (वित्त) पद के लिए निर्मल कुमार सिंह के नाम की सिफारिश की है। इस पद के लिए 17 जून, 2026 को नई दिल्ली में बोर्ड ने इंटरव्यू लिया।
निदेशक (वित्त) के लिए विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जुड़े 11 वरिष्ठ अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया। चयन प्रक्रिया में कोल इंडिया लिमिटेड, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के अधिकारी शामिल हुए।
सभी उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद बोर्ड ने वर्तमान में सेल में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत निर्मल कुमार सिंह को इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार मानते हुए उनके नाम की अनुशंसा की।
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनियों में से एक है और देश के कोयला उत्पादन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में निदेशक (वित्त) का पद कंपनी की वित्तीय रणनीति, निवेश प्रबंधन और आर्थिक निर्णयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
बोर्ड की सिफारिश को केंद्र सरकार की स्वीकृति और आवश्यक औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद अंतिम नियुक्ति का रूप दिया जाएगा। कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया से अधिसूचना जारी होने के बाद वह पद संभालेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

