झुमरी तिलैया में झामुमो की बूथ स्तरीय और बीएलए-2 बैठक संपन्न

झारखंड
Spread the love

  • एसआईआर अभियान को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

कोडरमा। झुमरी तिलैया में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक दिवसीय बूथ स्तरीय एवं बीएलए-2 बैठक 16 जून को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिरेंद्र पांडेय ने की। संचालन सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बीएलए-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के प्रति सजग एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया। कहा कि किसी भी पात्र पुरुष या महिला मतदाता का नाम किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से नहीं छूटे और ना ही कटे।

केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने जिला अध्यक्ष सहित सभी पदधारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं एवं बीएलए-2 के चयनित सदस्यों की समस्याओं का हर संभव समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर उसका त्वरित समाधान करें।

अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मंईयां सम्मान योजना ने महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने का कार्य किया है। सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती मिली है।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने एवं आगामी चुनावी एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा की गई।

जिला स्तरीय बूथ कार्यकर्ता एवं बीएलए-2 सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुप्ता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर सभी केंद्रीय समिति सदस्य, जिला पदधारी, सभी प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव एवं पदधारी, वर्ग संगठन के सभी पदधारी एवं हजारों कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *