सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। रांची जिला के कांके प्रखंड अंतर्गत ग्राम मारवा स्थित गैरमजरुआ भूमि की कथित खरीद-बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत उपायुक्त (डीसी) रांची, एलआरडीसी व एसडीओ रांची, कांके अंचल अधिकारी (सीओ) और पिठोरिया थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है।
ग्रामीणों ने आवेदन के अनुसार में ग्राम मारवा की खाता संख्या 156, प्लॉट संख्या 151, रकबा लगभग 6 एकड़ भूमि को काटमकुली गांव के एक व्यक्ति पर बिक्री के लिए एग्रीमेंट किए जाने का आरोप लगाया है।
इस मामले को लेकर मारवा गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त (डीसी) रांची, एलआरडीसी व एसडीओ रांची, कांके अंचल अधिकारी (सीओ) तथा पिठोरिया थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में उक्त भूमि की प्रकृति की जांच कराने, राजस्व अभिलेखों का सत्यापन करने और भूमि के गैरमजरुआ पाए जाने पर अवैध खरीद-बिक्री में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गैरमजरुआ भूमि सार्वजनिक हित एवं सरकारी अभिलेखों से जुड़ी होती है। इसलिए इसकी खरीद-बिक्री नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है। आवेदन देने वालों में भिखारी महली, अनवारुल अंसारी, श्रवण पांडेय, सफीक अंसारी, अशोक मुंडा, मोबिन अंसारी और प्रदीप महली सहित अन्य शामिल हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

