- सभी मतदान केन्द्रों पर किया जाएगा विशेष कैंप का आयोजन
- सुबह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक कैंप में बीएलओ करेंगे मैपिंग
रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम अंतर्गत रांची जिला के सभी मतदान केंद्रों पर 13 एवं 14 जून, 2026 को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
जिले में मतदाताओं की मैपिंग कार्य को गति देने के उद्देश्य से दोनों दिनों में सभी मतदान केंद्रों पर प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाताओं की मैपिंग करेंगे। जनगणना कार्य में लगे बीएलओ सुबह 8 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ही अपने संबंधित बूथ पर मैपिंग संबंधित कार्य करेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के मतदान केंद्रों पर आयोजित कैंप की सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर की निर्धारित मतदान केंद्रों पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने का दायित्व भी संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय पर कैंप में उपस्थित रहकर कार्यों का सफल निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी पात्र मतदाताओं से भी अपील की गयी है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष कैंप में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज के साथ अपनी मैपिंग अवश्य करायें, विशेष गहन पुनरीक्षण को हल्के में नहीं लें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

