कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ‘पुष्पा’ की सारी हेकड़ी निकल गई। पुलिस ने हाफ पैंट में जहांगीर खान को सड़कों पर घुमाया। इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
दरअसल, 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी में लगातार डेंट लगता हुआ नजर आ रहा है।
एक के बाद एक विधायक और सांसद टीएमसी का साथ छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच, फालता विधानसभा चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
उन्हें कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। इस बीच, पश्चिम बंगाल पुलिस ने जहांगीर खान का सड़क पर परेड निकाला है।
जब से पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, टीएमसी नेता जहांगीर खान का पुलिस ने परेड निकाला है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जहांगीर को शॉर्ट्स पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। नई सरकार के गठन के बाद से राज्य भर में ऐसी कई घटनाएं देखी गई हैं। प्रशासन के अनुसार, भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताओं के आरोपी कई तृणमूल नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।
जहांगीर से जुड़ी इस घटना ने काफी राजनीतिक चर्चा भी छेड़ दी है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास से जहांगीर खान को गिरफ्तार किया था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

