निर्देश के बाद भी अंचल कार्यालय नहीं कर रहा दाखिल खारिज

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। इसमें आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

उक्त जनसुनवाई में मेराल प्रखंड के संगबरिया निवासी संजय कुमार ने अपने ही गांव के ब्रह्मदेव साह पर आम रास्ता की भूमि को रैयती भूमि कह कर गलत तरीके से भवन निर्माण का कार्य किए जाने की शिकायत की है।

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति का जमीन सड़क के किनारे है, परंतु बाजबरदस्ती गलत तरीके से सड़क की भूमि के हिस्से पर भी भवन निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया था। जांच के बाद निर्माण कार्य रोक दिए जाने की बात कही गई थी, परंतु ब्रह्मदेव साह द्वारा निर्माण कार्य नहीं रोका गया है।

सदर प्रखंड के कल्याणपुर निवासी जुबैर अंसारी ने नामांतरण के संबंध में अपना आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि अंचल अधिकारी को नामांतरण के लिए आवेदन समर्पित किया गया था, जिसे विभिन्न कारण बताते हुए दाखिल खारिज अस्वीकृत कर दिया गया।

अपील करने पर भूमि सुधार उप समाहर्ता ने दाखिल खारिज करने के लिए आदेशित किया। बारंबार अनुरोध के बाद भी अंचल कार्यालय द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

चिनिया प्रखंड के ग्राम सीदे निवासी ग्रामीण जनता- करीमन कोरवा, राजेश कोरवा, रेशमा देवी, चंदा समद आदि ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षरित आवेदन समर्पित करते हुए ग्राम पंचायत बेता के ग्राम सीदे में आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के पद पर चुनाव कराने के लिए ग्रामसभा कराने का अनुरोध किया है।

ग्राम पंचायत बेता का ग्राम सीदे आदिम जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका का चयन नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है, जिससे गर्भवती महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मेराल प्रखंड के दुलदुलवा निवासी रामाधार साह ने सड़क निर्माण में अधिग्रहित किए गए भूमि के विरुद्ध मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की है।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारि‍यों को निर्देशित किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230