झारखंड में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने राज्‍यसभा के लिए भरा नामांकन

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन 8 जून को दाखिल किया। इन्‍हें भाजपा का समर्थन प्राप्‍त है।

श्री नाथवानी इससे पहले भी दो बार झारखंड से राज्यसभा के सदस्‍य रह चुके हैं। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि मैंने जो काम किया है उसके आधार पर मैं वोट मांगूंगा। मैंने जो काम किया है, वह जनता के सामने है।

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमारे NDA गठबंधन के पास 24 विधायक हैं। जीतने के लिए 28 चाहिए। हम सबने तय किया कि जब हमारे पास संख्या नहीं है, तब हम निर्दलीय का समर्थन करेंगे।

हमारे पास अगर पूरी संख्या होती तो दल पूरे विचार-मंथन के बाद किसी को प्रत्याशी बनाता। चूंकि हमारे पास संख्या नहीं है, इसलिए हमने परिमल नथवानी का समर्थन करने का तय किया।

झारखंड से राज्‍यसभा के लिए दो सीट पर चुनाव होने हैं। सत्‍तारूढ़ दल ने दो उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस से प्रवण झा और झामुमो ने बैद्यनाथ राम को उम्‍मीदवार बनाया है।

सत्‍तारूढ़ पार्टी चुनाव जीतने की रणनीति भी तैयार कर रही है। इसे लेकर बैठकें भी हो रही है। झारखंड के मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम बोलने में कम, काम करने में ज्यादा विश्वास रखते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *