सेवा भारती का समर कैंप सह नगर वार्षिकोत्सव सम्पन्न

झारखंड
Spread the love

  • प्रशिक्षित आठ महिलाओं को अतिथियों ने दिया प्रमाण पत्र

रांची। सेवा भारती, रांची भाग-3 का समर कैंप सह नगर वार्षिकोत्सव 7 जून को चुटिया के साईं कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रांची महानगर के अंतर्गत भाग-3 के तीन नगरों के बाल संस्कार केंद्र के बच्चे, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं सहित 310 लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर बच्चों ने सामूहिक ब्रह्मानाद, गायत्री मंत्रोच्चार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता श्लोक, भजन-नृत्य के साथ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की बहनों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। मौके पर नृत्य मास्टर शुभम कुमार ने बच्चों को भिन्न-भिन्न मुद्रा में नृत्य कला सीखाकर आनंदित किया।

इस अवसर पर श्रीराम नगर में संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षित आठ महिलाओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मौके पर सेवा भारती के हितचिंतक व समाजसेवी सीए विनोद बांका ने कहा कि सेवा भारती बच्चों को बाल मन से ही संस्कारित करने का कार्य कर रही है। अभावग्रस्त महिलाओं को स्वावलंबन का प्रशिक्षण देकर समाज का नवनिर्माण कर रही हैं।

समाजसेवी रोहित प्रसाद ने कहा कि ऐसी सेवा के पवित्र कार्य में समाज को आगे आकर अधिक सहयोग करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में पूर्व अपर आयुक्त (कोयला खान भविष्य निधि) एके सिन्हा एवं जवाहर विद्या मंदिर के पूर्व उप प्राचार्य संजय कुमार ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन किशोरी विकास आयाम की महानगर प्रमुख सपना सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रांची भाग-3 के अध्यक्ष परमानंद कुजारा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को कॉपी-कलम, बिस्किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाग-3 के उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, ओम प्रकाश जलान, श्रीमती रश्मि मिश्रा, महावीर प्रसाद सहित नगर निरीक्षिका, शिक्षिकाओं व स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *