राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल के मंत्री व विधायकों की बैठक

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में 7 जून को राज्यसभा चुनाव-2026 के मद्देनजर सत्तारूढ़ दल के मंत्री एवं विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अध्यक्षता की। बैठक में सत्ताधारी दल के सभी मंत्री एवं विधायक उपस्थित रहे।

इस दौरान राज्यसभा चुनाव से संबंधित रणनीति एवं विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सत्तारूढ़ दल के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने और राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *