वाराणसी-रांची कॉरिडोर परियोजना में ‘राहुल सिंह गिरोह’ के नाम मांगी रंगदारी

झारखंड अपराध
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा जिले में निर्माणाधीन वाराणसी-रांची इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना के दौरान रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कुडू से उदयपुरा के बीच करीब 810 करोड़ रुपये की लागत से बन रही फोरलेन सड़क परियोजना में कार्यरत कंपनी के कर्मचारियों को कुख्यात ‘राहुल सिंह गिरोह’ के नाम पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर धमकी दी गई है। घटना के बाद निर्माण कार्य से जुड़े कर्मियों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने कंपनी के एक कर्मचारी के मोबाइल पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर निर्माण कार्य जारी रखने के एवज में गिरोह को “मैनेज” करने अर्थात रंगदारी देने की बात कही। कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद एवं कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने निर्माण स्थल का दौरा कर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली।

कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि राहुल सिंह गिरोह के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही धमकी देने वाले अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *