इंजीनियर के खिलाफ विजलेंस की कार्रवाई, नकद देख उड़े होश, देखें वीडियो

अन्य राज्य देश
Spread the love

कटक। विजलेंस ने इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की। छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी और संपत्तियों का खुलासा हुआ है। नकद देखकर होश उड़ गए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह मामला ओडिशा का है।

ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत राज्य विजलेंस विभाग ने सहायक कार्यपालक अभियंता बैकुंठ नाथ बेहरा के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकदी और संपत्तियों का खुलासा किया है।

विजिलेंस विभाग ने भुवनेश्वर, कंधमाल, जाजपुर और अन्य स्थानों पर एक साथ छापे मारे। जांच के दौरान अभियंता और उनके परिवार से जुड़े बैंक लॉकरों से लगभग ₹2.04 करोड़ नकद बरामद किए गए। नकदी की गिनती बैंक मशीनों से की जा रही है।

इसके अलावा अब तक 5 बहुमंजिला इमारतें, 13–14 उच्च मूल्य के भूखंड, लगभग 341 ग्राम सोने के आभूषण, ₹45 लाख से अधिक की बैंक जमा और अन्य निवेश, कई अन्य वित्तीय संपत्तियां, जिनका मूल्यांकन जारी है।

बैकुंठ नाथ बेहरा ने 1999 में जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। उस समय उनका शुरुआती वेतन लगभग ₹6,000 प्रतिमाह बताया गया है। बाद में वे पदोन्नत होकर आईटीडीए बालीगुड़ा में सहायक कार्यपालक अभियंता बने।

विजिलेंस विभाग को संदेह है कि बेहरा ने अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसी कारण उनके खिलाफ “आय से अधिक संपत्ति” का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। भवनों, जमीनों, सोने और निवेशों का मूल्यांकन अभी जारी है और संपत्ति का आंकड़ा आगे बढ़ सकता है।

ये है वायरल वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230