Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज शनिवार से बदल गया है। कई जिलों में बारिश हुई। गर्मी से कुछ राहत मिली है। अगले 24 घंटे में गर्मी से और राहत मिलने के संकेत हैं। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 6 जून, 2026 को दी।
तापमान में होगा गिरावट
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले 4 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
बारिश होती रहेगी
केंद्र के अनुसार 7 से 12 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्य में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बारिश में 11 जून से कुछ तेजी आने की संभावना है।
अलर्ट भी जारी
केंद्र के अनुसार पलामू प्रमंडल के जिलों को छोड़कर 7 से 10 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका भी है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर तक हो सकती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

