सूर्यकुमार यादव भारत की T20 कप्तानी से हटाए गए, इसपर भी संकट

नई दिल्ली खेल देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा फैसला सामने आया है। T20 विश्व कप 2026 जीतने के मात्र तीन महीने बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), चयन समिति और टीम प्रबंधन ने सूर्यकुमार यादव को T20 कप्तानी से हटाने का निर्णय लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन का मानना है कि भारत को अब अगले T20 चक्र और 2028 T20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नई नेतृत्व टीम तैयार करनी चाहिए। इस फैसले में मुख्य कोच गौतम गंभीर से भी परामर्श किया गया।

सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने मार्च, 2026 में तीसरा T20 विश्व कप जीता था। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय रही है। IPL 2026 और हालिया मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा।

रिपोर्टों के अनुसार, मामला केवल कप्तानी बदलने तक सीमित नहीं है। चयनकर्ता भविष्य की T20 टीम में युवा खिलाड़ियों को अवसर देने पर विचार कर रहे हैं। इसके कारण भविष्य में सूर्यकुमार यादव की T20 टीम में जगह भी अनिश्चित बताई जा रही है।

नए कप्‍तान के संभावित दावेदारों में श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और कुछ अन्य युवा खिलाड़ियों के नाम चर्चा में हैं। हालांकि BCCI ने अभी तक नए कप्तान की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

BCCI की ओर से अभी तक कोई औपचारिक घोषिणा नहीं की गई है। फिलहाल यह जानकारी कई प्रमुख मीडिया रिपोर्टों और बोर्ड सूत्रों के हवाले से सामने आई है। अंतिम स्थिति टीम चयन और आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *