राजधानी रांची में कल और परसों सभी बूथों पर विशेष कैंप, जरूर पहुंचें

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची समेत कई जिलों में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए 6 और 7 जून 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

इन कैंपों में ‘अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग’ सुनिश्चित करने के साथ-साथ छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और त्रुटियों में सुधार का काम हो रहा है।

मतदाता विशेष कैंप

रांची जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, 6 और 7 जून को विशेष मतदाता शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:
समय: सुबह 08:00 बजे से लेकर संध्या 04:00 बजे तक (जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त बीएलओ दोपहर 01:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे)।

उद्देश्य: अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए आवेदन (Form 6), नाम हटाने या आपत्ति के लिए (Form 7), और त्रुटियों में सुधार हेतु (Form 8)।

आवश्यक दस्तावेज: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज या कोई वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। अगर आप अपने मतदान केंद्र या बीएलओ की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट Voter Services Portal का उपयोग कर सकते हैं।

बता दें कि, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, बड़गाईं ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी टीम के साथ पूरी ताकत झोंक दी है। यह जानकारी कंप्यूटर सेक्शन संभाल रहे दीपक वर्मा ने दी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *