गुमला। विश्व पर्यावरण दिवस पर मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन 5 जून को किया। कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण, स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण जागरुकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मिलकर महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
मौके पर परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए सभी को प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने, जल संरक्षण करने और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें प्रकृति संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
आयोजन महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. ए.के. शर्मा की अनुमति और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. तसोक लेया एवं डॉ. मनमोहन कुमार और संजय नाथ पाठक उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

