- Horoscope : 5 जून, 2026 का राशिफल
मेष
मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा।
वृष
धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन
प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आर्थिक फायदा पहुंचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
कर्क
काम करने के तरीकों को बदलें। भाईयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी।
सिंह
आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।
कन्या
आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे, जो शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है।
तुला
दिन उपयुक्त है। शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
वृश्चिक
जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा।
धनु
वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में ज्यादा मजा आता है। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। आर्थिक मदद मिलेगी।
मकर
व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। आंखें बंद करके किसी पर यकीन नहीं करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।
कुंभ
कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आपको महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। शौहरत बढ़ेगी। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे।
मीन
वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आपके विरुद्ध षड्यंत्र होगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

