इस वीडियो पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के दिए आदेश, यहां देखें

झारखंड वायरल
Spread the love

रांची। सोशल मीडिया पर टैग किए गए एक वीडियो पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ को उक्त प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

वीडियो में रामगढ़ के गोला थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि ₹500 नहीं देने पर मत्स्य मित्र के बेटे की पिटाई पुलिस ने की। पुलिस ने घंटो वाहन रोके रखा। इससे 5 लाख रुपये के मछली बीज मर गए। पीड़ित ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ पुलिस को तत्काल इसपर संज्ञान लेकर दोषी कर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएम ने पुलिस से कहा कि ये स्थिति बिल्कुल बर्दाश्‍त के काबिल नहीं है। ऐसी स्थिति दुबारा ना हो- यह सुनिश्चित करें।

मुख्‍यमंत्री के निर्देश के बाद रामगढ़ पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ को उक्त प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही, सभी थानों को संवेदनशील एवं पेशेवर तरीके से वाहन जांच करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *