CCL ने बांटे 500 फलदार पौधे, पर्यावरण जागरुकता प्रश्नोत्तरी आयोजि‍त

झारखंड
Spread the love

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में CCL मुख्‍यालय में फलदार पौधों का वितरण एवं पर्यावरण जागरुकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी एवं निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के तहत सीसीएल कर्मियों के बीच लगभग 500 फलदार पौधों का वितरण किया गया। वितरित किए गए पौधों में आंवला, अनार, अमरूद, सीताफल, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे।

इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरुकता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर आयोजित सामान्य पर्यावरण जागरुकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया।

अपने संबोधन में निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।

पौधारोपण केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने, जैव विविधता के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा ने सभी कर्मियों से अधिकाधिक पौधारोपण करने एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कर्मियों ने पौधों का रोपण एवं संरक्षण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के संदेश के साथ हुआ।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *