SIR को लेकर बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलए-2 के साथ हुई समन्वय बैठक

झारखंड
Spread the love

  • पात्र मतदाताओं की मैपिंग की समीक्षा की गई

रांची। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर 3 जून, 2026 को जिले के विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों ने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर्स, बूथ लेवल एजेंट एवं बीएलए-2 के साथ समन्वय बैठक की।

बैठक में निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पात्र मतदाताओं की मैपिंग की समीक्षा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलए एवं बीएलए-2 को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया गया ताकि कोई भी पात्र मतदाता अनमैप्ड न रहे।

निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलए एवं बीएलए-2 आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि मतदाता सत्यापन एवं ऑनलाइन मैपिंग की प्रक्रिया प्रभावी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।

सभी को बताया गया कि मतदाताओं को घोषणा-पत्र, गणना-पत्र एवं 11 प्रकार के स्वीकृत दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।

बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलए एवं बीएलए-2 को मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देने और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जागरूक करने के लिए समन्वित प्रयास किये जाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *