कन्या मध्य पाठशाला के समर कैंप में 85 छात्राओं ने लिया हिस्‍सा

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा 2 जून से शिवनारायण मारवाड़ी कन्या मध्य पाठशाला में समर कैंप चला रही है। कैंप के दूसरे दिन पूरे जोश और उत्साह के साथ 85 छात्राओं ने मस्ती के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उषा विजयवर्गीय, निशा और पुष्पा अग्रवाल ने ओम् का उच्चारण एवं गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, प्रार्थना एवं भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। बेबी शर्मा ने छात्राओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ योगासन कराया।

लड़कियों को सुंदर गिफ्ट पाऊच भी सिखाए गए। नृत्यकला का आनंद लेते हुए मीतू विजयवर्गीय के साथ लड़कियां हर स्टेप पर थिरकी। चाहे वह क्लासिकल डांस हो, सेमी क्लासिकल या मॉडर्न डांस।

शाखा बाल विकास प्रमुख बबीता नारसरिया और रीता केडिया के नेतृत्व में चलने वाले समर कैंप में पूर्व शाखा अध्यक्ष बीना मोदी एवं वरिष्ठ सदस्य वीणा बुबना ने भी बच्चों का भरपूर उत्साह बढ़ाया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230